बिहार के 3 जिलों के DEO को किया गया डिमोट ! DPO में की गई पोस्टिंग...शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
PATNA: शिक्षा विभाग ने शनिवार को शिक्षा सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किय़ा है. 17 जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई है. तीन जिला शिक्षा पदाधिकारियों को डिमोट कर डीपीओ बना दिया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बना दिया गया है. उन्हें मोतिहारी में पदस्थापित किया गया है.ये अब डीईओ के अंडर में काम करेंगे. इसके अलावा लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी डिमोट कर डीपीओ बना दिया गया है . डीईओ विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मिला राय को भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भोजपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
डीईओ भागलपुर संजय कुमार-3 को अररिया डीईओ बनाया गया है. गोपालगंज डीईओ राजकुमार शर्मा को भागलपुर का डीईओ बनाया गया है. समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय को रोहतास का डीईओ बनाया गया है. वहीं, औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह को सुपौल का डीईओ बनाया गया है. मोतिहारी के डीईओ संजय कुमार-1 को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. किशनगंज में प्रतिनियुक्त कुंदन कुमार को बांका का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. शेखपुरा में प्रतिनियुक्त रश्मि रेखा को जहानाबाद का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है .

