बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 11 जिलों में पंचायती राज पदाधिकारी की तैनाती, 4 अफसर मुख्यमंत्री सचिवालय में OSD बने

बिहार के 11 जिलों में पंचायती राज पदाधिकारी की तैनाती, 4 अफसर मुख्यमंत्री सचिवालय में OSD बने

PATNA: बिहार के 4 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 11 जिलों में पंचायत राज पदाधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं मुक्यमंत्री सचिवालय में 4 अधिकारियों को ओएसडी बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

चार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

 भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.गृह विभाग ने संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव संयुक्त सचिव बनाया गया है. कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव अनिमेष कुमार पाराशर को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है. करुणा कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति से स्थानांतरित कर अपर सचिव कला संस्कृति विभाग में पदस्थापित किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है.

मुख्यमंत्री सचिवालय में चार अफसरों को ओएसडी के पद पर पदस्थापना

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव अनिमेष पांडेय को स्थानांतरित कर गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं सूचना जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव यशस्पति मिश्रा को उप निदेशक ब्रेडा, दलसिंहसराय के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है,किशलय  श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बेनीपुर के अपर एसडीओ विकास कुमार को ओ एस डी सूचना जनसंपर्क विभाग, डेहरी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी, गोपालगंज सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है.

11 जिलों में पंचायत राज पदाधिकारी

बिहार के 11 जिलों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। रोहतास के वरीय उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार को रोहतास का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं मनीष कुमार को बेतिया का पंचायती राज पदाधिकारी, अनंत कुमार को गोपालगंज, आलोक राज को दरभंगा, राजकुमार को पूर्णिया, अमित कुमार को किशनगंज, शशांक कुमार को जमुई, संतोष कुमार को सुपौल, अविनाश कुमार सीतामढ़ी, नवीन कुमार पांडे नालंदा और राजू कुमार को सारण का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है।

Suggested News