बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का डेपुटेशन, सरकार ने जारी किया आदेश,देखें सूची...

बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का डेपुटेशन, सरकार ने जारी किया आदेश,देखें सूची...

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 8 फरवरी से 24 फरवरी तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष फिजीशियन, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा पदाधिकारियों के काउंसलिंग का कार्य किया जाना है. इसके लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों को 8 फरवरी से 24 फरवरी तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया है .

जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है उनमें मुकुल कुमार, राशिद कलीम अंसारी, राम कुमार पोद्दार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार मुकुल, मुकेश कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, पूनम कुमारी, अनुज कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, शैलेंद्र कुमार भारती, चंद्रशेखर प्रसाद, बृज किशोर चौधरी, अशोक कुमार-2, विष्णु देव मंडल, अखिलेश कुमार सिंह, इंदु कुमारी, लल्लन प्रसाद, एकता वर्मा, सुभाष कुमार, देवेंद्र कुमार दर्द, पूनम कुमारी और राजीव कुमार शामिल हैं.

Suggested News