बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Patna: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एवं अन्य गतिविधियों को लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जिन अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है वे हैं ओम प्रकाश महतो, सुनील कुमार झा और भानु प्रकाश ये तीनों अधिकारी विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पटना में कार्यरत हैं. 

वही नजर हुसैन उप सचिव पंचायती राज विभाग अजीत कुमार सिंह सचिव बिहार राज्य आवास बोर्ड एवं सुधांशु कुमार चौबे उप सचिव अभियोजन निदेशालय शामिल हैं.


ये सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग के समक्ष योगदान देकर उनके निर्देशन में कार्य करेंगे. 

Suggested News