बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने की केन्द्रीय बजट की सराहना, कहा यह 25 वर्षों के विकास का ब्लू प्रिंट है

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने की केन्द्रीय बजट की सराहना, कहा यह 25 वर्षों के विकास का ब्लू प्रिंट है

BETTIAH : बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आगामी साल के साथ अगले 25 वर्षो के विकास का ब्लू प्रिंट है। उन्होंने कहा की यह अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में समग्र दृष्टि से परिपूर्ण विकास की वृद्धि पर केंद्रित एक भविष्योन्मुखी बजट है। कोरोना से प्रभावित अर्थव्यवस्था को और अधिक गतिशील करने का यह बजट है। इस बजट में देश को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबों के कल्याण का ख्याल रखा गया है। 

उन्होंने यह भी कहा की कोरोना काल मे अधिकांश देशों की जहाँ अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो रही है। वही मोदी सरकार द्वारा समय पर समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था और गरीबो के कल्याण की योजना के कारण भारत की अर्थव्यवस्था आज पूरी दुनिया मे सबसे अधिक तेज गति से विकास करने वाली बन गयी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक 2022 में भारत की विकास दर 9 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है। आगामी वर्ष मे 7.5 लाख करोड़ रूपये इस मद मे खर्च करने का प्रावधान किया गया है जो इस बजट का 19 फीसदी है। 

उन्होंने कहा की कोरोना काल में बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये 200 टीवी चैनल के माध्यम से अब बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था करने की बात कही और इसके लिये एक डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने का एलान किया।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News