बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कम्यूनिटी किचन की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम, सूबे में हर साल आनेवाली बाढ़ से बचाव के लिए सुझाया यह विकल्प

कम्यूनिटी किचन की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम, सूबे में हर साल आनेवाली बाढ़ से बचाव के लिए सुझाया यह विकल्प

KHAGDIYA : खगड़िया जिले में उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया। शहर बापू मध्य विद्यालय  में बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने  कहा कि बाढ़ राहत केंद्र मे खाना ओर रहने की अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितो को हरसंभव मदद कि जा रही है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के जलस्तर मे कमी आई है। उन्होंने कहा कि बिहार में हरसाल बाढ़ तबाही मचाती है।उन्होंने कहा कि नदियों को जबतक जोडी नहीं जायेगी तब तक बाढ़ का स्थाई समाधान नहीं हो पायेगा। इससे पूर्व उपमुख्यमत्री ने अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी,जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

इधर बाढ़ राहत केंद्र मे रह रहे बाढ़ पीड़ितो ने प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खाना पर  बाढ़ पीड़ितों ने संतोष प्रकट किया। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि खाना मे चावल, दाल,सब्जी,पापड़ दी जाती है,वही छोटे छोटे बच्चो को दूध दी जाति है। बाढ़ पीड़ितो ने कहा कि हमलोग का घर गंडक पानी मे डूब गया है।


Suggested News