सारण से बेटी रोहिणी को टिकट देने पर डिप्टी सीएम ने लालू पर किया हमला, कहा इंतजार कर रही है बड़ी बहू, जनता हर अन्याय का देगी जवाब
PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बाजार गरमाई हुई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बनाया है। जिसको लेकर बीजेपी और जदयू लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी सारण से रोहिणी आचार्य के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर करारा हमला बोसा है। उन्होंने कहा है कि, सारण में ही लालू जी की बहु इंतज़ार कर रही। डिप्टी सीएम ने पूछा कि उस बहु का क्या दोष है ? उसके साथ अन्याय किया गया। वहीं से अब अपनी बेटी को चुनाव लड़ा रहे हैं। वहां सारण की बेटी इंतज़ार कर रही। सारण में उस बहु का जवाब हर महिला देगी। सारण की जनता लालू परिवार को जबाव देगी।
गौरतलब हो कि, लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी सारण में हुई है। वहीं उनके और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का केस चल रहा है। ऐश्वर्या का घर भी सारण में ही है। औऱ लालू यहीं से रोहिणी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसे ही लेकर डिप्टी सीएम ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। वहीं इस दौरान डिप्टी सीएम ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भी विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं की एकजुटता रैली को लेकर उन्होंने कहा कि, हिन्दू धर्म को गाली देने वाले सभी एकजुट हैं और घोटाला करने वाले सभी चोर इकट्ठे हो गए हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पर घोटालों के कई आरोप हैं, लेकिन सफाई नहीं देते हैं। जिनको गाली देते थे आज उन्हीं के साथ हैं। लोकपाल पर बोलने वाले आज जेल में बंद हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले लोग अब सिर्फ आरोप लगाते हैं। इंडी गठबंधन की रैली में जितने नेता शामिल हो रहे हैं, सब सजायाफ्ता है और वे लोग संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।
विजय सिन्हा ने कहा कि, राम लीला मैदान में भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैली की गई। भ्रष्टाचार मुक्त भारत या भ्रष्टाचार युक्त भारत इस पर ही विचार करना है। आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल के समर्थन में रैली , कांग्रेस कहती है यह रैली व्यक्ति विशेष नही है इंडिया गठबंधन की है। जितना लूट सको उतना लूट लो और और हर दिन नया लूट यही इंडी गठबंधन का नारा है।
साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि, बीजेपी और देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सेवक के रूप मे काम किया है। सबका साथ सबका विकास किया, एक भारत बनाने का काम किया। पीएम ने जातीय जहर को खत्म किया है। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया। डिजिटल इंडिया में युवाओं को जोड़ने का काम किया। हर घर मोदी और मैं भी चौकीदार कहने का काम किया। उन्होंने कहा कि, पीएम ने देश का सम्मान विश्व में बढ़ाया,देश के हर वर्ग की जनता को सम्मान दिया है। अस्सी करोड़ लोगों के लिए अनाज का प्रबंध की। कई नए विश्व विद्यालय और एम्स बनाये गये। खेलो से युवाओं को जोड़ा गया। सरकार की कई योजनाओं से देश की जनता को सीधे लाभ मिला है। करोड़ो युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की कोशश की गयी। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार एक करोड़ अस्सी लाख नए मतदाता कर्मी मतदान करेंगे। अब देश का युवा तय करेगा की किसको वोट देना है।
पटना से वंदना की रिपोर्ट