बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र में 'हलवा' तो बिहार में लड्डू महोत्सव : डिप्टी CM ने वित्त विभाग के अधिकारियों को साल के अंतिम दिन खिलाया लड्डू...

केंद्र में 'हलवा' तो बिहार में लड्डू महोत्सव : डिप्टी CM ने वित्त विभाग के अधिकारियों को साल के अंतिम दिन खिलाया लड्डू...

पटना. बिहार में वित्तीय वर्ष 2021-22 का आज आखिरी दिन है। इसको लेकर वित्त विभगा ने केंद्र के हलवा महोत्सव के तर्ज पर लड्डू महोत्सव मनाया है। इस दौरान वित्त विभगा के अधिकारियों ने बिहार के डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद को लड्डू खिलाया। साथ ही डिप्टी सीएम ने भी अधिकारियों को लड्डू खिलाया। इस बीच तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष 2.18 हजार करोड़ रुपये के बजट में से 2 लाख करोड़ से अधिक राशि खर्च हुई। उन्होंने कहा कि बजट राशि खर्च करने में बिहार देश का पांचवा बड़ा राज्य है।

केंद्र के हलवा महोत्सव के तर्ज पर बिहार लड्डू महोत्सव

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन वित्त विभाग के लड्डू महोत्सव में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ सहित अन्य आधिकारी भी मौजूद रहे। बिहार में यह लड्डू महोत्सव केंद्र सरकार के हलवा महोत्सव के तर्ज पर मनाया गया है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन केंद्र सरकार में हलवा महोत्सव मनाया गया है।

शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा किया खर्च

इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बजट राशि खर्च करने में बिहार, देश के 5 बड़े राज्यों में शामिल है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद बिहार में दो लाख करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। बजट राशि खर्च करने में शिक्षा विभाग पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर ग्रामीण विकास विभाग औ तीसरे स्थान पर स्वास्थ्य विभाग है।

Suggested News