बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम सुशील मोदी नहीं पहुंचे कोर्ट, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में रखने वाले थे आज अपना पक्ष

डिप्टी सीएम सुशील मोदी नहीं पहुंचे कोर्ट, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में रखने वाले थे आज अपना पक्ष

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर किए गए मानहानि केस मामले में पटना सिविल कोर्ट में अपना पक्ष रखने वाले थे। लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंच सके। इसके पीछे उनकी ओर से अपरिहार्य कारण का हवाला दिया गया है। 

बता दें कि एक चुनावी जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि आखिर सभी चोरों का नाम मोदी क्यों हो सकता है। इस दौरान राहुल ने भगोड़े उद्योगपतियों नीरव और ललित मोदी का उदाहरण देते हुए इसका जिक्र किया था। राहुल ने कहा था, 'सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।

राहुल गांधी के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बयान को लेकर राहुल पर हमला बोला। उसके बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट मानहानि का केस दर्ज कराया था।   

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News