बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने पहुंचे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, शहर की समस्याओं को लेकर जताई चिंता

भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने पहुंचे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, शहर की समस्याओं को लेकर जताई चिंता

 BHAGALPUR : बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद देर रात भागलपुर पहुंचे सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत नगर निगम के अधिकारियों ने बुके और फूलों से उनका  स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने आज के कार्यक्रम को लेकर मेयर सिमा साह, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ,भाजपा नेता बंटी यादव के साथ बैठक की। उपमुख्यमंत्री ने शहर की समस्याओं पर दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने कहा की कई काम यहाँ होना है।

 उन्होंने कहा कि भागलपुर मेरा पहली बार आना हुआ है, आज कई विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और क्या समस्याएं हैं उसको समझेंगे, नगर निगम के अधिकारियों महापौर और उपमहापौर के साथ बैठक करेंगे, स्मार्ट सिटी की जितनी परियोजनाओं पर काम चल रहा है उसका निरीक्षण करेंगे, स्मार्ट सिटी का काम काफी विलम्ब से शुरू हुआ है। साफ सफाई, जल की निकासीयों पर चर्चा होगी, क्या कमियां है उसको देखी जाएगी। शहर में फ्लाईओवर के सवाल पर उन्होने कहा कि फ्लाईओवर के लिए रोड की चौड़ाई देखनी होती है। 87 से 100 फिट सड़क चौड़ी होगी तभी फ्लाईओवर हो सकता है। वहीं उन्होंने आश्वस्त किया है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

बता दें कि तार किशोर प्रसाद बिहार के डिप्टी सीएम होने के साथ नगर विकास मंत्री भी हैं। वहीं भागलपुर प्रदेश के उन शहरों में शामिल है, जिन्हें पटना के साथ स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है। लेकिन यहां स्मार्ट सिटी के काम में प्रगति बेहद धीमी है। 

Suggested News