बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने खेली जमकर होली, बिहारवासियों को दी बधाई

कटिहार में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने खेली जमकर होली, बिहारवासियों को दी बधाई

KATIHAR : देश के अलग अलग हिस्सों में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कटिहार में भी होली का रंग पूरे शबाब पर है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद अपने गृह जिला कटिहार में अपने समर्थकों के साथ होली के रंग में दिखे। 

होली के रंग को लेकर बिहार के लोगों के लिए और खासकर नेता प्रतिपक्ष को उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए एनडीए में अलग-अलग रंग के सवाल पर कहा की लोकतंत्र में लोकहित का रंग ही सर्वापरी होता है। उन्होंने होली के बिहारवासियों को भी बधाई दी। 

उन्होंने कहा की आपस का प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र और खुशियों को लेकर सामाजिक परिवेश में हिस्सेदार बने। होली इसका सबसे बड़ा अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील किया की होली का त्यौहार सादगी और शान्ति से मनाये। साथ ही बिहार के विकास में सभी एकजुट होकर काम करें। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News