बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पर्यटन मंत्री का संभाला कार्यभार, कहा बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पर्यटन मंत्री का संभाला कार्यभार, कहा बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं

PATNA : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पर्यटन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा की पर्यटन के क्षेत्र में बिहार में असीम संभावनाएं हैं। 


तेजस्वी ने कहा की हम सभी को ब्रांड एम्बेसडर बनकर बिहार की ब्रांडिंग और प्रमोशन करना है। हमारी सरकार की कोशिश है कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं, शानदार व्यवस्थाओं एवं विश्व स्तरीय Tourism infrastructure विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन केंद्रों की संख्या बढ़ायें।

उन्होंने कहा की बिहार माता सीता, गुरु गोविंद सिंह, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर और सूफ़ी संतों तथा सम्राट अशोक, चाणक्य, आर्यभट्ट, जेपी, कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों की पावन भूमि है। 

यहाँ अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। बिहार सरकार पर्यटकों की यात्रा और पर्यटन को सुगम, सरल, सुरक्षित एवं अनुकूल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयत्नशील है। जिनके विकास के लिए कई कदम उठाये जाएंगे। बता दें की कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत की उनका विभाग सौंपा गया है। वहीँ पर्यटन विभाग का प्रभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मिला है। 

कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News