बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह छक्का चौका लगाने लगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार में खेलों के विकास पर किया बड़ा ऐलान...

कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह छक्का चौका लगाने लगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार में खेलों के विकास पर किया बड़ा ऐलान...

PATNA: बिहार राज्य खेल प्रधिकारण (BSSA) के द्वारा स्कूल चैंपियनशीप का आयोजन किया गया। जहां सुबह-सुबह तेजस्वी यादव पहुंचे। तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेल का आयोजन किया गया है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने इस दौरान बड़ा दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि, बिहार में खेल को लेकर लगातार बदलाव हो रहा है। जल्द ही बिहार में आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जाएगा। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में खेल का अलग विभाग बनाया गया है। खेल को लेकर लगातार बेहतर काम किए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही बिहार में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्कूल से ही खेल का शिक्षा दिया जाता है जिससे आगे चलकर वह खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हम लोगों को हर जगह काम करना है। चाहे खेल-कूद हो, पढ़ाई-लिखाई हो, स्वास्थ्य व्यवस्था हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात हो या फिर किसानों की बातें हों, हमारी सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर एक पहलुओं को देखते हुए सभी जगह विकास का काम कर रही है।

वहीं क्रिकेट की तरह राजनीतिक पिच पर भी छक्का लगाने के सवाल पर कहा कि हम टीम पर विश्वास करते हैं,एक व्यक्ति छक्का लगाये और पीछे से टीम के खिलाड़ी आउट होते रहे यह भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मज़बूती से काम कर रही है। राजनीति में सभी के सहयोग से खेला जाता है।

उन्होंने कहा कि, बिहार में हम लोगों ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। हमने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। बिहार की जनता महागठबंधन के साथ है और महागठबंधन जनता के साथ हैं। सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। बिहार की जनता ने बहुत विश्वास के साथ हमें चुना है और हम उनके विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 



Suggested News