बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पति की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पति की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Gaya :गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां करंट लगने से एक राजू कुमार गुप्ता नामक डॉक्टर की मौत हो गई है। मृतक गुप्ता की पत्नी सीनियर डिप्टी कलेक्टर है और वे वर्तमान में शेखपुरा जिला मुख्यालय में पदस्थापित है।  

राजू कुमार गुप्ता मूल रुप से गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित सिमरी गांव के रहनेवाले थे। वे पिछले 18 वर्षों से गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के बांकेबाजार में किराये के मकान में रह कर निजी क्लिनिक चलाते थे। 

बताया जा रहा है कि राजू कुमार गुप्ता की पत्नी गर्भवती हैं। इस कारण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजू कुमार गुप्ता बुधवार को शेखपुरा से बांकेबाजार आये थे।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Suggested News