बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRPF के उप महानिरीक्षक ने जमुई के DM-SP को DG डेस्क पुरस्कार से किया सम्मानित

CRPF के उप महानिरीक्षक ने जमुई के DM-SP को DG डेस्क पुरस्कार से किया सम्मानित

जमुई. आज जमुई पुलिस लाइन में CRPF द्वारा आयोजित एक अलंकरण समारोह में CRPF के उप महानिरीक्षक संदीप सिंह ने जमुई DM और जमुई एसपी को डीजी डेस्क पुरस्कार से सम्मानित  किया। बता दें कि यह पुरुस्कार जमुई जिला को नक्सल मुक्त करने के साथ साथ जमुई में नक्सल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एवं जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को किया गया।

जमुई जिले के कमान संभालने के बाद से ही जिलाधिकारी सिंह जिला को नक्सल मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। बेहतर कार्य के बदौलत जमुई जिला लगभग नक्सल मुक्त हुआ है। वहीं जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बीते एक साल में नक्सलियों की कमर ही तोड़ दी। जमुई जिले के शीर्ष इनामी नक्सली पिंटु कोड़ा, करुणा दीदी, बालेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा समेत कई नक्सलियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसी का नतीजा है कि आज जमुई जिला लगभग नक्सल मुक्त हो गया है, जिसकी घोषणा पहले भी भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने की है। वहीं इस पुरुस्कार को लेकर जमुई पुलिस और जमुई प्रशासन बहुत उत्साहित नज़र आ रहा है।

Suggested News