बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के डिप्टी मेयर ने की केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात, शहर के विकास पर की चर्चा

गया के डिप्टी मेयर ने की केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात, शहर के विकास पर की चर्चा

GAYA : गया नगर निगम के उपमहापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में पेट्रोलियम, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ वन एवं पर्यावरण एवं खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद थे। उस दौरान उन्होंने 2022 में गया शहर के चतुर्दिक विकास को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की।

डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया की राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का गया के चंहुमुखी विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा की केंद्रीय राज्य मंत्री नगर विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार के समक्ष गया के विकास हेतु पुरजोर तरीके से संपूर्ण बातों को रखा गया है।

उम्मीद है कि अगले वर्ष 2022 में गया शहर में कई अभूतपूर्व विकास कार्य जनहित के सामने दिखेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं हृदय से निगम व गया शहरवासियों की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने स्वयं अपने मंत्रालय और बहुमूल्य कार्य को स्थगित या विराम करके नगर विकास आवास मंत्री भारत सरकार के कार्यालय में जाकर गया के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किए। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News