बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप मुखिया ने रेप पीड़िता को दी धमकी, कहा बदल दो बयान

उप मुखिया ने रेप पीड़िता को दी धमकी, कहा बदल दो बयान

PATNA : राजधानी पटना के परसा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए रेप मामले में एक उपमुखिया द्वारा बयान बदलने का दबाव डाले जाने का मामला सामने है। 


DEPUTY-MUKHIYA-PUT-PRESSURE-ON-THE-RAP-VICTIM-TO-CHANGE-STATEMENT2.JPG

शनिवार को एसएसपी मनु महाराज से मिलने पहुंची पीड़िता ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि इलाके के उपमुखिया उसपर अपना बयान बदलने का दबाव डाल रहे है। पीड़िता ने बताया कि सौरभ और टिंकू नामक दो लड़के उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन से बिहटा और कोईलवर ले गये थे। जहां दोनो ने उसके साथ कई बार रेप किया। अब एक उपमुखिया दोनो का नाम लेने से उसे मना कर रहे है। उपमुखिया द्वारा दोनों का नाम लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

<iframe width="100%" height="auto" src="https://www.youtube.com/embed/pJ1oIhFvdoo" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>

वहीं पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण की घटना सामने आई थी। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया था। वहीं लड़की की ओर से उसके साथ टिंकू और सौरभ नामक दो युवको को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता का कहना है इस मामले को लेकर एक उपमुखिया द्वारा बयान बदले का दबाव डाला जा रहा है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जायेगी। 

Suggested News