बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के पहले योग गुरू का हुआ था जन्म, विश्व के प्रभावशाली हस्तियों में हुए शुमार

देश के पहले योग गुरू का हुआ था जन्म, विश्व के प्रभावशाली हस्तियों में हुए शुमार

न्यूज4नेशन डेस्क। 1918 में आज के ही दिन. कर्नाटक के बेल्लूर में देश के पहला योग गुरू बी के एस आयंगर का जन्म हुआ. उन्हें "आधुनिक योग का प्रणेता" माना जाता है. योग को दुनियाभर में प्रचारित करने की उपलब्धियों के कारण उन्हें 2002 में 'पद्मभूषण' और 2014 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया. 'टाइम' पत्रिका ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में उनका नाम शामिल किया था. जानते हैं 14 दिसंबर को और किन बातों के लिए रखा जाता है याद

•             1911 - रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने.

•             1918 - बी के एस आयंगर का जन्म. कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है. उन्हें "आधुनिक योग का प्रणेता" माना जाता है. योग को दुनियाभर में प्रचारित करने की उपलब्धियों के कारण उन्हें 2002 में 'पद्मभूषण' और 2014 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया. 'टाइम' पत्रिका ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में उनका नाम शामिल किया था.

•             1924 - हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म. 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया.

•             1972 - अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया.

•             1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया.

•             2012 - अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत. मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल.

Suggested News