बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कल होगा देशरत्न कॉन्क्लेव, मनीष सिन्हा की अगुवाई में हो रहा कार्यक्रम

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कल होगा देशरत्न कॉन्क्लेव, मनीष सिन्हा की अगुवाई में हो रहा कार्यक्रम

पटना. आगामी 3 दिसंबर को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जयंती पर नई दिल्ली में देशरत्न कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसमें इतिहासकारों , बुद्धिजीवियों व वरिष्ठ पत्रकारों के बीच चर्चा और परिचर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य नेता उपस्तिथि रहेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद रमा देवी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, एमएलसी संजय मयूख उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर बच्चों के लिए एक किताब का लोकार्पण भी किया जाएगा।

यह कार्यक्रम मनीष सिन्हा ने नेतृत्व में हो रहा है। मनीष सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम से हम डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के इतिहास व देश में योगदान को पुनः प्रवर्तन कर सकते हैं।

Suggested News