बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशुभ योग के बावजूद 8 राशियों के लिए बुधवार का दिन है खास, बाकी रहे अलर्ट

अशुभ योग के बावजूद 8 राशियों के लिए बुधवार का दिन है खास, बाकी रहे अलर्ट

NEWS4NATION DESK : बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके बावजूद कुंभ सहित अन्य 7 राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन 8 राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। वृष राशि में सूर्य-बुध की जोड़ी बनने के कारण ऐसा होगा। इन ग्रहों से बनने वाले बुधादित्य योग के कारण ही ये 8 राशि वाले लोग ध्वांक्ष नाम के अशुभ योग से बच जाएंगे। इनके अलावा अन्य 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।


जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई

DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS7.jpg

मेष-यात्रा की योजना बन सकती है। अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें। बस समय के साथ चलते रहें। दूसरों की मदद भी करनी होगी। इन मामलों को अपने स्तर पर आसानी से सुलझा सकते हैं। आज किसी नई बात या किसी छिपी हुई बात का पता लगाने में भी आप सफल रहेंगे। मनोरंजन का मौका मिल सकता है। किसी बात या स्थिति के कारण आप बेचैन हो सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। इससे आप परेशान रहेंगे। अचानक नुकसान हो सकता है। आप थोड़ा सावधान रहें।


DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS2.jpg


वृष- मन बहुत सक्रिय रहेगा और आपको किसी अच्छी घटना के इशारे भी मिल सकती है। भावुकता भी ज्यादा रहेगी। नेगेटिव विचार दूर होंगे। सामने आ रहे अवसरों का प्रयोग करें। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकता है। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। परिवार की मदद मिल सकती है। अपनी बात को जीतना हो सके छोटा रखने की कोशिश करें। कोई इंसान पैसों के मामलों में जबरदस्ती कर सकता है। आप किसी दबाव में आकर कोई फैसला भी आपको लेना होगा। 


DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS8.jpg


मिथुन- नए विचार और नए ऑफर्स भी मिल सकते हैं। जो भी काम है वो समय से पूरे हो सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी चिंता रहेगी। आप हल्के तनाव में रहेंगे। थोड़े बेचैन भी हो सकते हैं। आपकी परेशानी से लाइफ पार्टनर भी दुखी हो सकता है। संभलकर रहें। आज आप झूठे वादों और झूठी तारीफों के कारण भी उलझन में पड़ सकते हैं।

DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS3.jpg


कर्क-ऑफिस के किसी काम में अपने साथ के लोगों से भी आगे निकल सकते हैं। किस्मत से पूरा होता काम आपको खुशियां दे सकता है। सफलता का पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। आपको अनजाना सहयोग मिल सकता है। दूसरों की मदद करें, दूसरों से मीठा बोलें। कुछ लोग गुप्त रुप से आपका विरोध कर सकते हैं। ऐसी स्थिति को लेकर सावधान रहना होगा। दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे तो खुद का ही नुकसान हो सकता है।

DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS5.jpg


सिंह- खुद पर भरोसा रखना होगा। कोई गोपनीय बात भी आपको पता चल सकती है। कोई प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है। किसी को प्रपोज करते हैं, तो उसे स्वीकार किए जाने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार रहेंगे। दोस्तों से भी मदद मिलेगी। तुनकमिजाजी और ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप परेशान हो सकते हैं। छिटपुट विवाद या गलतफहमी खुद पर हावी न होने दें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS4.jpg


कन्या- गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा होने से आपकी राशि के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। उलझे हुए काम सुलझ जाऐंगे। सही ढंग से विचार कर के ही कोई योजना बनाएं। पुराना काम निपटाने के लिए आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य रखें। हर काम को ध्यान से करें। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। माता-पिता या किसी रिश्तेदार की चिंता हो सकती है। कोई कदम उठाने में आप जल्दबाजी न करें। आप कुंठित भी हो सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है। पुराने मामलों और समस्याओं से मूड खराब हो सकता है।

DESPITE-THE-INAUSPICIOUS-YOGA-WEDNESDAY-IS-A-SPECIAL-DAY-FOR-8-ZODIAC-SIGNS9.jpg


तुला- परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी मामले में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराने लेन-देन को अनदेखा न करें। अपने लक्ष्य को लेकर बहुत मेहनत कर सकते हैं। धन लाभ के पूरे योग हैं। नया बिजनेस, पार्टनरशिप और रोमांस के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें। आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ होगा। 

Suggested News