बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ग्रामीण वोटरों पर भाजपा की खास नजर, चौपाल लगाकर प्रदेश अध्यक्ष दे रहे योजनाओं की जानकारी

ग्रामीण वोटरों पर भाजपा की खास नजर, चौपाल लगाकर प्रदेश अध्यक्ष दे रहे योजनाओं की जानकारी

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जोर-शोर से जुट गयी है। गांव-गांव जाकर नेता अपनी बात रख रहे हैं और केंद्र की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय समस्तीपुर पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की बात सुनी। 

नित्यानंद राय ने इस मौके पर केंद्र की चल रही कई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना। वे जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गंगसारा पंचायत के अहमदपुर, मेयारी, मणिकपुर पंचायत के जगदीशपुर, धर्मपुर पंचायत के खेतापुर, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के रसूलपुर सहित झखरा में पंचायत क्षेत्र के लोगों से चर्चा की और संवाद किया। 

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस क्रम में मेयारी पंचायत के जनसंवाद में अनेक लोग भाजपा में भरोसा व्यक्त करते हुए राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

Suggested News