बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने गंगा स्नान कर किया दीप दान

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने गंगा स्नान कर किया दीप दान

BHAGALPUR : सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद दीप दान किया। वही कुमारी कन्याऑन ने बताया की एक माह कार्तिक मास में लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते हैं। सूर्योदय से पहले स्नान करने के बाद आंवला के वृक्ष में जल चढाते है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते हुये दीप में अनाज व फल देकर माँ गंगा को दीप दान करते हैं। जिससे हम लोगों को अच्छे वर की प्राप्ति होगी। इसी कामना को लेकर हम लोग कार्तिक पूर्णिमा मनाते है। 


साथ ही अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी एवं स्थानीय पंडित ने भी बताया की कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने एवं गंगा में दीप दान करने पर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पुर्ण होती हैं। इसलिये बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के भक्त गंगा स्नान करने पहुचते है। 

उन्होंने कहा की खासकर कुमारी कन्या अपने अच्छे वर की प्राप्ति के लिये यह व्रत करती है। एक माह कार्तिक शुक्ल पक्ष में लहसुन प्याज वर्जित करते हुये सुर्योदय से पहले स्नान करते हुये ओरा वृक्ष में जल चढाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते हुये गंगा में फल व दीप दान करते हैं। व्रत को समापन करने से उनकी सारी मनोकामनाएं पुर्ण होते हैं। इसीलिये खासकर कुमारी कन्या कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के लिये बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के भक्तों अजगैबीनाथ धाम पहुंची है।

इसको लेकर नगर परिषद द्वारा गंगाघाट में बेरिकेंटिंग की व्यवस्था, नाव की व्यवस्था एंव साफ सफाई अभियान किया जा रहा था। अंचल अधिकारी शंभु शरण राय द्वारा गंगा घाट में एनडीआरएफ टीम एंव गोताखोर को लगाये गये थे। थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के द्वारा अजगैबीनाथ मंदिर, गंगा घाट सहित चौक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। जिससे बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं को गंगा घाट सहित अन्य जगहों में कोई परेशानी न हो। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News