बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देवर-भाभी मिलकर कर रहे थे अवैध शराब का धंधा, कार की डिक्की में बना रखे थे तहखाने

देवर-भाभी मिलकर कर रहे थे अवैध शराब का धंधा, कार की डिक्की में बना रखे थे तहखाने

ROHTAS : प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लागू कराने में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल तरीके से की जा रही शराब की तस्करी का खुलासा किया है। इस मामले एक महिला और पुरुष के साथ लाइनर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला और पुरुष रिश्ते में देवर-भाभी बताये जा रहे है। वहीं पुलिस ने होंडा सिटी कार की डिक्की से 350 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। 

DEWAR-SISTER-IN-LAW-WERE-DOING-THE-ROUNDS-OF-ILLEGAL-LIQUOR-BUSINESS4.JPG

डिहरी एसडीपीओ अनवर जावेद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की डिहरी के एक होटल श्री गोबिन्द इंटरनेशलन में एक महिला और पुरुष रुके है। ये लोग कार से शराब की बड़ी खेप लेकर आए जिसकी डिलेवरी डिहरी में होनी है। इस सूचना के आधार पर छानबीन की गई तो मामले को सही पाया गया। 

DEWAR-SISTER-IN-LAW-WERE-DOING-THE-ROUNDS-OF-ILLEGAL-LIQUOR-BUSINESS3.JPG

इसके बाद होटल में छापामारी कर देवर-भाभी के साथ पटना के एक शख्स अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जो इनलोगों के लिए लाईनर का काम करता है।  गिरफ्तार महिला का मायका दिल्ली के उत्तम नगर है, वहीं उसका देवर भगवान सिंह राजस्थान का निवासी हैएसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने इन तीनो के निसानदेही पर होंडा सिटी कार से 305 बोतल कीमती अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

DEWAR-SISTER-IN-LAW-WERE-DOING-THE-ROUNDS-OF-ILLEGAL-LIQUOR-BUSINESS2.jpg

जावेद ने बताया कि कार की डिक्की में कई गुप्त तहखाने बनाये गये थे। जिसमें शराब छुपाकर रखी गई थी। वहीं कार से कई नम्बर प्लेट्स भी मिले है। जिससे ऐसा लगता है कि शराब लाने के दौरान गाड़ी का नंबर समय-समय पर बदला जाता था।

Suggested News