बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्वारेंटाइन सेंटर में इस बीडीओ द्वारा की गई व्यवस्था के कायल हुए डीजीपी, कॉल कर दी बधाई

क्वारेंटाइन सेंटर में इस बीडीओ द्वारा की गई व्यवस्था के कायल हुए डीजीपी, कॉल कर दी बधाई

 Gaya :  गया जिले के टेकारी  प्रखंड के एस एन सिन्हा कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर चर्चा   का केन्द्र बना हुआ है। यह सेंटर किसी हंगामे या किसी तरह कुव्यवस्था को लेकर  नहीं बल्कि यहां के बीडीयो द्वारा इस  केन्द्र पर की गई व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। 

टेकारी बीडीओ वेद प्रकाश ने इस क्वारेंटाइन सेंटर पर कुछ ऐसा  व्यवस्था   किया है कि अब यहां  भर्ती श्रमिक  उनके मुरीद हो गय़े है। 

बीडीओ  वेद प्रकाश ने इस सेंटर पर सभी प्रवासी मजदूरों को फिट और मानसिक   तनाव से दूर  रखने  के लिए यहां योगाभ्यास की  व्यवस्था की है। श्रमिकों को  सुबह 6 बजे से एक घंटे तक योगाभ्यास कराया जाता है। 

वहीं उन्होंने इनके लिए डायट चार्ट तैयार किया है। जिसके तहत योगाभ्यास के तुरंत बाद इन्हें गुड़, चने और दूध का नाश्ता दिया जाता है। 

दोपहर 12 बजे इन्हें खाना दिया जाता है जिसमें चावल, दाल, सब्जी और सलाद होते हैं। शाम में फिर से इन्हें रिफ्रेशमेंट के लिए चाय और बिस्किट मिलती है। इसके बाद ठीक इसी तरह से रात में 8 से 9 के बीच में इन्हें खाना दिया जाता है जिसमें रोटी, चावल, सब्जी, (साथ में दूध की खीर या कस्टर्ड जो बदलते रहता है) मिलता है।

बीडीयो वेद  प्रकाश ने दोपहर में खाली समय के दौरान  इनका ध्यान  इधर उधर न भटके इसकी भी व्यवस्था की है। उन्होंने इसे लेकर इनकी  रुची के अनुरुप काम  बताया है जैसे चित्रकारी, कविता लिखना वगैरह। ये काम इन्हें अपने कमरे में ही सोशल डिस्टेंसिग के साथ करना होता है ताकि इनका ध्यान न भटके और ये व्यस्त रहें। 


इतना ही नहीं सेंटर में हर शाम के लिए एक चार्ट बना है। जिसके हिसाब से प्रवासी मजदूरों को आजीविका के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें सेंटर में कृषि चौपाल लगाना, मनरेगा जॉब कार्ड बनवाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को दिलवाने जैसे काम शामिल हैं।

क्वारेंटाइन सेंटर में बीडीयो द्वारा इस तरह की व्यवस्था की चर्चा अब चारो ओर हो रही है। बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसे लेकर बीडीओ वेद प्रकाश से बात की। उन्होंने उनके इस बेहतरीन व्यवस्था और श्रमिकों के प्रति ऐसी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप जैसे  लोगों पर ही सरकार को नाज है और मुझे पूरा विश्वास है कि आपके जैसे कोरोना योद्धाओं के बल   पर हमसभी मिलकर इस महामारी को हराने   में पूरी तरह से कामयाब होंगे। 

Suggested News