बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, सरकार ने जारी की अधिसूचना

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Patna : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस की नौकरी छोड़ दी है।डीजीपी ने वीआरएस ले लिया है।अब वे राजनीतिक पारी शुरु कर सकते है। वहीं उनके एनडीए प्रत्याशी के रुप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। DGP के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को बिहार का नया डीजीपी बनाये जाने की खबर है।

गृह विभाग ने इस संबंध में ्सूदिसूचना जारी कर दी है।  डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर या भोजपुर के किसी सीट से एनडीए का प्रत्याशी  बनाया जा सकता है। 

बता दें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला हैं। 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तारीख ऐलान होने का इंतजार है।


Suggested News