बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: बिहार के DGP एस. के सिंघल की बल्ले-बल्ले, 2 साल बढ़ा कार्यकाल

BIG BREAKING: बिहार के DGP एस. के सिंघल की बल्ले-बल्ले, 2 साल बढ़ा कार्यकाल

PATNA : बिहार के डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल 2 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वे 19 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि एसके सिंघल 19 दिसंबर 2020 को डीजीपी बने हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा पुलिस प्रमुख के तौर पर संजीव कुमार सिंघल को DGP के लिए अनुशंसा की गई है।DGP के प्रभार ग्रहण की तिथि से कार्यकाल को 2 साल के लिए बढ़ाया जाता है। इस तरह से वे 19 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

 बता दें कि डीजीपी एसके सिंघल इसी साल  सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वे दिसंबर 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।


Suggested News