बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धान कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, महिला सहित 2 जख्मी

धान कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, महिला सहित 2 जख्मी

Rohtas: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धान कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई. जिला के सीढ़ी ओपी के अख्तियारपुर गांव में धान काटने को लेकर एक विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद हिंसात्मक हो गया. विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई.

इस गोलीबारी में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। महिला सीता देवी के हाथ में गोली का घर्रा लग गया। घायलों को इलाज के लिए करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जिसमें महिला की स्तिथि नाजुक बनी हुई है.

मामले को लेकर बताया जाता है कि अख्तियारपुर गांव के प्रभात सिंह और राजेंद्र सिंह के बीच धान काटने को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच दोनों पक्षों से फायरिंग होने लगी। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को खदेड़ा।


Suggested News