बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DSP साहब की 'पत्नी' हैं धनकुबेर! सरकार को बताया कुछ नहीं...छुपाया बहुत कुछ, कब और कितनी राशि की खऱीदी जमीन? सबूत देखें और पढ़ें...

DSP साहब की 'पत्नी' हैं धनकुबेर! सरकार को बताया कुछ नहीं...छुपाया बहुत कुछ, कब और कितनी राशि की खऱीदी जमीन? सबूत देखें और पढ़ें...

पटनाः बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे सरकारी अधिकारी हैं जिन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की है। अधिकारियों ने पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी, लेकिन उसकी जानकारी सरकार को नहीं दी। भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई की जब छापेमारी हो रही तब जाकर इसकी कलई खुल रही.एक ऐसे ही डीएसपी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति के ब्योरा में पत्नी के नाम पर कोई भी अचल संपत्ति का उल्लेख नहीं किया। जबकि हकीकत कुछ और ही है। डीएसपी साहब ने पत्नी के नाम पर एक ही साल में जमीन के दो महंगे प्लॉट की खरीद की। लेकिन उस बेशकीमती जमीन को सरकार से छुपा लिया। सरकार का स्पष्ट आदेश है कि जिन्होंने अपनी संपत्ति छुपाई उसे अवैध मानी जायेगी। साथ ही संपत्ति छुपाने वाले सरकारी सेवकों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस चलेगा। बता दें, डीएसपी साहब प्रमोशन से यहां तक पहुंचे हैं. अगले साल के शुरूआत में ही रिटायर होने वाले हैं। पुलिस महकमें में पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्ति की खूब चर्चा हो रही है। 

डीएसपी साहब की पत्नी की अचल संपत्ति की पूरी कुंडली 

डीएसपी साहब की संपत्ति की पूरी कुंडली आज सार्वजनिक करते हैं। डीएसपी साहब और पत्नी के नाम में टायटल समान है। साहब ने अपनी पत्नी के नाम पर अगस्त 2014 में दलसिंहसराय में करीब 6.5 डिसमिल जमीन का एग्रीमेंट कराया। तब उस जमीन की कीमत 11.32 लाख बताई गई थी।  इसके बाद साहब ने जिस जमीन का एग्रीमेंट कराया था, उसकी रजिस्ट्री उसी साल यानी दिसंबर 2014 में ही करा लिया। जिस दिन इन्होंने 6.5 डिसमिल जमीन की खरीद की, उसी दिन इससे सटे एक और प्लॉट को खरीद लिया। वह जमीन 0.68 डिसमिल है। इसकी कीमत 12500 लाख बताई गई। इस जमीन की चौहद्दी में डीएसपी साहब का पहले वाला जमीन है। दोनों जमीन के विक्रेता एक ही महिला हैं। इस तरह से दिसंबर 2014 में एक ही दिन डीएसपी साहब ने अपनी पत्नी के नाम से जमीन का 2 प्लॉट खरीदा। 

अचल संपत्ति NILLकी दी जानकारी 

अब आपको बताते हैं कि डीएसपी साहब ने संपत्ति के ब्योरा में अपनी पत्नी के नाम पर क्या-क्या उल्लेख किया है। पत्नी के नाम पर नकद से लेकर एलआईसी पॉलिसी और स्कूटी तक का जिक्र किया है। लेकिन अचल संपत्ति के ब्योरा में NILL लिखा है। कृषि योग्य जमीन, गैर कृषि योग्य जमीन,मकान,अपार्टमेंट-फ्लैट के कॉलम में NILL लिखा गया है। 

  

प्रमोशन पाकर बने हैं डीएसपी 

अब आपको हम डीएसपी साहब के बारे में बताते हैं। डीएसपी साहब काफी दिनों से चंपारण इलाके में पदस्थापित हैं। पति-पत्नी का टायटल भी समान है।जहां पदस्थापित हैं उसके पड़ोस वाले जिले में ही उनका पैतृक घर है। वे अपनी सेवा के अंतिम काल में पहुंचने वाले हैं. बताया जाता है कि आने वाले दिनों में रिटायर होने वाले हैं। कहा जाता है कि अवैध काम को आप चाहे जितना छुपा लें, छुप नहीं सकता। कुछ वैसा ही हाल डीएसपी साहब के साथ भी है। भले ही उन्होंने संपत्ति के ब्योरा में पत्नी वाली संपत्ति छुपा ली हो लेकिन सच सामने है। पत्नी के नाम पर जमीन वाली खबर बड़े अधिकारियों तक पहुंची हुई है। देखना होगा कि संपत्ति छुपाने वाले अधिकारी पर आगे क्या कुछ होता है। वैसे जिस तरह से एक डीएसपी के यहां रिटायरमेंट से एक दिन पहले छापा पड़ा है, उसके बाद आगे कुछ भी संभव है। 


Suggested News