बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनकुबेर निकला इंजीनियर, जमीन के 78 दस्तावेज और 22 बैंक खाते मिले, निगरानी की रेड में 4 करोड से अधिक की संपत्ति का खुलासा

धनकुबेर निकला इंजीनियर, जमीन के 78 दस्तावेज और 22 बैंक खाते मिले, निगरानी की रेड में 4 करोड से अधिक की संपत्ति का खुलासा

PATNA: जिला परिषद का अभियंता धनकुबेर निकला. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रविवार को जब जिला अभियंता धनंजय मणी तिवारी के घर छापेमारी की तो भौंचक रह गई। सिवान स्थित आवास पर जब निगरानी ने रेड किया तो चार लाख 92 हजार नकद मिले हैं. जबकि जमीन के 78 दस्तावेज भी मिले हैं।अभी भी निगरानी की जांच जारी है। अब तक चार करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

इंजीनियर के 22 बैंक खाते मिले

निगरानी ब्यूरो की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अभियंता के छापेमारी में  22 बैंक खातों का पता चला है। इसके साथ ही जीवन बीमा की 20 पॉलिसी के कागजात,10 लाख रू से अधिक के सोना चांदी के आभूषण मिले हैं। इसके अलावे कई वाहन भी मिले हैं .अब तक की तलाशी के में करीब 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया है कि सिवान के जिला परिषद अभियंता धनंजय मणी तिवारी वर्तमान में अनुबंध पर कार्यरत हैं. तिवारी के खिलाफ वैध आय से एक करोड़ 55 लाख 55 हजार रू से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पटना के निगरानी थाने में 19 फऱवरी को दर्ज की गई थी। केस दर्ज करने के बाद उनके सिवान स्थित घर- प्रतिष्ठान की तलाशी ली गई तो चार करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। निगरानी ब्यूरो ने बताया है कि जांच में संपत्ति और भी बढ़ सकती है।


Suggested News