बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में नहीं मिला पलंग, ससुराल वालों ने नवविवाहिता की कर दी हत्या

दहेज में नहीं मिला पलंग, ससुराल वालों ने नवविवाहिता की कर दी हत्या

Motihari : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महज एक पलंग के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी है। घटना के बाद से मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेकवना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। 

मायके वालों का कहना है कि बेटी को उनलोगों द्वारा दहेज में पलंग नहीं दिया गया था, जिसकी वजह से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। पलंग के लिए ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। 

इधर घटना के बाद से ससुराल वाले फरार है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट



Suggested News