बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चों के विवाद में दखल देना नहीं आया पसंद, महिला के सिर में गोली मार कर की हत्या

बच्चों के विवाद में दखल देना नहीं आया पसंद, महिला के सिर में गोली मार कर की हत्या

NALANDA : नालंदा में बच्चों के मामूली विवाद में बदमाशों ने एक महिला के सर में गोलीमार हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव का है। मृतका पुतुल यादव की 20 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है।

घटना के बारे मृतका के पति पुतुल यादव ने बताया कि 4 दिन पूर्व गांव के ही केडी यादव और उनके बच्चे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में बड़े कूद पड़े। बीती शाम जब उनकी पत्नी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। तभी पूर्व से घात लगाए केडी यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद केडी यादव और उसका पूरा परिवार गांव से फरार हो गया। गोली की आवाज के बाद जब लोग उस ओर गए तो घटना का खुलासा हुआ।

हत्या की खबर जैसे ही घर वालों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतिका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। चिकसौरा थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रसाद ने बताया कि बच्चों के विवाद में महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है । सभी  आरोपी गांव छोड़कर फरार है ।

Suggested News