बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गाँधी जयंती पर शेखपुरा में 'दीदी की पुस्तकालय' की हुई शुरुआत, डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया उद्घाटन

गाँधी जयंती पर शेखपुरा में 'दीदी की पुस्तकालय' की हुई शुरुआत, डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया उद्घाटन

SHEKHPURA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर शेखपुरा में दीदी का पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। इस पुस्तकालय की स्थापना ज्ञान दर्शन जीविका महिला स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड रामरायपुर में की गई है। जहां जीविका दीदी के बच्चों के लिए शिक्षा का प्रबंध किया गया है। 


दीदी का पुस्तकालय का उद्घाटन शेखपुरा के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शेखपुरा सदर और सीएलएफ के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए। 

इस मौके पर शेखपुरा डीएम ने कहा कि यह पुस्तकालय खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब बच्चों के लिए बनाया गया है। जिनके पास पुस्तकों का अभाव रहता है। साथ ही वह कहीं बाहर जाकर नहीं पढ़ पाते हैं। जिनके पास पढ़ने का उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं है। सभी बच्चे दीदी के पुस्तकालय का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। डीएम ने इस पुस्तकालय को हरसंभव मदद देने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय में किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दीदी का पुस्तकालय का विस्तार करते हुए कर सीएलएफ में इस तरह का पुस्तकालय खोला जाएगा। जिससे गरीब जीविका दीदी के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इस पुस्तकालय के खर्च का वहन खनन विभाग की ओर से किया जाएगा।

Suggested News