बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिषभ पंत के साथ हुए बड़े हादसे से भी नहीं लिया सबक, 200 की स्पीड में अपनी कार दौड़ाते नजर आए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा

रिषभ पंत के साथ हुए बड़े हादसे से भी नहीं लिया सबक, 200 की स्पीड में अपनी कार दौड़ाते नजर आए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा

PUNE : एक तरफ भारतीय टीम विश्व कप में 12 साल बाद फिर से चैंपियन बनने के लिए मेहनत कर रही है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही क्रिकेट के मैदान पर नहीं है। बल्कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ी है। जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 200 की स्पीड पर अपनी कार दौड़ाते हुए नजर आए। इस दौरान दो बार उनकी गाड़ी 215 की गति सीमा को भी पार कर गई। बताया गया कि आज बांग्लादेश के साथ होनेवाले मैच के लिए कार से ही मुंबई से पुणे आ रहे थे। रोहित शर्मा का घर मुंबई में ही है।

रोहित शर्मा को रफ्तार का शौकीन माना जाता है। बताया  गया कि अपने शौक को पूरा करने के लिए लैंबोर्गिनी कार में  मुंबई से पुणे आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लिमिट के दोगुने से भी ज्यादा रफ्तार से कार दौड़ाई। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने तीन बार 200 से ज्यादा की स्पीड से कार दौड़ाई, जिसमें उन्होंने 2 बार तो 215 किलोमीटर की रफ्तार को छू लिया था। जबकि इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 किमी निर्धारित है।

तीन बार काटा गया चालान

एक्सप्रेसवे पर दो सौ की स्पीड में कार चलाते हुए रोहित शर्मा की खास कार को सीसीटीवी ने पकड़ लिया, जिसके बाद उनका तीन बार ऑनलाइन चालान काटा गया है। फिलहाल, मैच से ज्यादा ओवरस्पीड गाड़ी चलाने के कारण चर्चा में हैं।

पाकिस्तान के मैच के बाद चले गए थे घर

रोहित शर्मा जिस लैंबोर्गिनी कार में सवार थे उसके नंबर 264 है, जो उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर भी है। इस कार से ही वे पुणे पहुँचे। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को हुए मैच के बाद मुंबई चले गए थे। वो टीम के साथ नहीं जुड़े थे। इसके बाद वो बुधवार को मुंबई से पुणे पहुँचे और टीम के साथ जुड़ गए।

बता दें कि लगभग एक साल पहले भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिषभ पंत भी ओवर स्पीड के कारण के कारण हादसे का शिकार हो गए थे। हालांकि उनकी जान बच गई। लेकिन पैरों के  घुटने टूट गए, जिसके कारण लंबे समय तक वह क्रिकेट से दूर रहे। इससे सबक न लेते हुए रोहित शर्मी ओवरस्पीड गाड़ी चलाकर न सिर्फ नियमों को तोड़ा,बल्कि अपनी जान भी खतरे में डाली।

Suggested News