बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुबई से डिएगो मैराडोना के 20 लाख के घड़ी की चोरी, आरोपी को पुलिस ने असम से किया गिरफ्तार

दुबई से डिएगो मैराडोना के 20 लाख के घड़ी की चोरी, आरोपी को पुलिस ने असम से किया गिरफ्तार

N4N DESK : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो मैराडोना की घड़ी पिछले दिनों चोरी हो गयी थी। यह घड़ी भारत में बरामद हुई है। हालाँकि दिग्गज खिलाड़ी का निधन साल 2020 में ही हो गयी थी। लेकिन 2010 के फीफा वर्ल्ड कप के दौरान इस घड़ी को उनके हाथ में देखा गया था। उसी साल हब्लो ने मैराडोना बिग बैंग क्रोनोग्राफ का सीमित संस्करण लांच किया था। इस संस्करण के तहत सिर्फ 250 घड़ियां बनाई गई थीं। सारी घड़ियां फीफा विश्व कप के दौरान ही बिक गई थीं। हब्लो ब्रांड की इस घड़ी की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। हब्लो की पैरेंट कंपनी एलबीएमएच के पास टैग ह्यूअर और जेनिथ जैसे मशहूर घड़ी ब्रांड भी हैं।

डिएगो मैराडोना के निधन के बाद इस घड़ी के साथ उनके कई सामानों को दुबई में एक तिजोरी में रखा गया था। जहाँ से सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम कर रहे एक व्यक्ति ने घड़ी को चुरा लिया और भारत चला आया। चोरी हुई घड़ी को असम के शिवसागर जिले से शनिवार को बरामद किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसका नाम वाजिद हुसैन बताया जा रहा है। 

इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से दिया था। इस घड़ी की चोरी के बाद दुबई पुलिस ने असम पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  


Suggested News