बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DIG साहब! थोड़ा देख लीजिए...मंत्री लेसी सिंह ने जनता दरबार से फोन कर कहा, BJP के बाद JDU का दरबार

DIG साहब! थोड़ा देख लीजिए...मंत्री लेसी सिंह ने जनता दरबार से फोन कर कहा, BJP के बाद JDU का दरबार

PATNA: बीजेपी के बाद अब छोटे भाई जेडीयू की तरफ से भी जनता दरबार का कार्यक्रम शुरू किया गया है। आज पहले दिन जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जेडीयू कोटे के मंत्री द्वारा जनता की समस्या सुनी गई।  पहले दिन तीन मंत्रियों में सिर्फ खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह हीं जनता दरबार में शामिल हुईं। 

BJP के बाद JDU का दरबार

जेडीयू दफ्तर में आज से शुरू हुई जनता दरबार में बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता पहुंचे थे। मंत्री लेसी सिंह ने फरियादियों की शिकायत सुन संबंधित अफसरों को फोन कर रही थीं। कई मामले को उनके विभाग से ही जुड़ा था। वहीं कई ऐसे मामले थे जो पुलिस विभाग से थे। मंत्री लेसी सिंह ने जिलों के एसपी और डीआईजी को फोन कर मामले को देखने को कहा। छपरा से आये एक शख्स ने मंत्री से शिकायत की। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक केस के संबंध में था।

खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह से  छपरा से आये युवक की शिकायत पर सारण के डीआईजी को फोन की। उन्होंने डीआईजी से फोन पर कहा कि आज से जेडीयू दफ्तर में जनता दरबार की शुरूआत की गई है। जनता दरबार में छपरा के एक शख्स ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक केस के संबंध में शिकायत की है। इस मामले तो जरा देख लीजिए। इस तरह से पुलिस से जुड़े कई अन्य मामले जेडीयू के जनता दरबार में सामने आये। 

Suggested News