बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में नहीं मिली बेड तो 80 हजार रु का ऑक्सीजन और डेढ़ लाख में एम्बुलेंस बुक कर उत्तराखंड पहुंची महिला, फिर भी हो गयी मौत

दिल्ली में नहीं मिली बेड तो 80 हजार रु का ऑक्सीजन और डेढ़ लाख में एम्बुलेंस बुक कर उत्तराखंड पहुंची महिला, फिर भी हो गयी मौत

NEW DELHI : कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचा दिया है। चारो तरफ से केवल मरीजों की दुर्दशा और उनसे ऑक्सीजन व एम्बुलेंस के नाम पर हो रही लूट की ही खबरें सामने आ रही है। इस बात का अंदाजा राजधानी दिल्ली के एक घटना से लगाया जा सकता है। 

दिल्ली में नहीं मिली बेड

दरअसल, बुधवार को दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में रीता शर्मा नामक एक कोरोना संक्रमित महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद पति राकेश शर्मा पूरे दिल्ली में बेड की तलाश करते रहे। लेकिन बेड नहीं मिला। इसके बाद मरीज के पति ने देशभर में ऑनलाइन कोविड अस्पताल में बेड चेक किया तो उत्तराखंड के चम्पावत में बेड की व्यवस्था हो गई।


डेढ़ लाख रूपये में बुक कराया एम्बुलेंस

पत्नी को रास्ते में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए पति ने करीब सात से आठ गुने दाम पर 80 हजार का एक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदा। साथ ही आम समय में दस से 15 हजार रुपये में आने वाली एंबुलेंस को उन्होंने डेढ़ लाख रुपये में बुक कराया। इसके बाद वह चम्पावत के लिए निकल पड़े। चम्पावत के जीवन अनमोल हॉस्पिटल पहुंचने के बाद महिला अस्पताल में भर्ती भी हो गई। लेकिन दो घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में भर्ती होने के 2 घंटे बाद मरीज ने तोड़ा दम

अस्पताल की ओर से बताया गया कि बुधवार रात करीब 12.50 बजे महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 2.30 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। प्रशासन ने गुरुवार को चम्पावत के ताड़केश्वर घाट पर कोविड नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इस घटना से दिल्ली और देशभर में अस्पताल की कुव्यवस्था और ऑक्सीजन व एम्बुलेंस के नाम पर हो रही कालाबाजारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दिल्ली से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News