बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में कार और बाइक में सीधी टक्कर, 4 गंभीर रुप से घायल

नालंदा में कार और बाइक में सीधी टक्कर, 4 गंभीर रुप से घायल

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के समीप हुई है। 

बताया जा रहा है कि कार देवीसराय से नवादा की ओर जा रही इसी दौरान सिपाह गांव के समीप अचानक बाइक सवार आ जाने से दोनों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार के साथ-साथ कार सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक पचौड़ी गांव का रहने वाला है। वह अपने गांव से दुकान खोलने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News