बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में फर्जी रेलवे टिकट बनाने के धंधे का खुलासा, पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को किया गिरफ्तार

जहानाबाद में फर्जी रेलवे टिकट बनाने के धंधे का खुलासा, पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को किया गिरफ्तार

JEHANABAD : जहानाबाद आरपीएफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे टिकट के कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को जिले के काको थाना क्षेत्र के बीबीपुर से एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से रेलवे के कई ई टिकट बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने प्रिंटर, सीपीयू और मॉनिटर सहित कई फर्जी कागजात बरामद किया है। 

आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी तरीके से रेलवे के ई टिकट बनाने वाले एक कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कैफे संचालक अमानुल्ला काको थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है। जिसके पास से 33 रेलवे ई टिकट बरामद किए गए हैं। 

साथ ही कई फर्जी कागजात भी बरामद किया गया है। गौरतलब है की फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने वालों के खिलाफ आरपीएफ पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगा।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News