बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"डिस्को किंग" बप्पी दा के दामाद गोविन्द बंसल ने दी जानकारी, कहा डिनर के आधा घंटा बाद बप्पी दा को आया था हार्ट अटैक

"डिस्को किंग" बप्पी दा के दामाद गोविन्द बंसल ने दी जानकारी, कहा डिनर के आधा घंटा बाद बप्पी दा को आया था हार्ट अटैक

N4N DESK : भारतीय पॉप के जनक बप्पी लहरी के निधन के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनकी अंतिम यात्रा में एंटरटेनमेंट और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियाँ शामिल हुई। हालाँकि बप्पी दा के दामाद ने बताया की वह बीते 3 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन हाल ही में डिस्चार्ज होकर घर आ चुके थे। उन्होंने मंगलवार की रात में करीब 8:30-9:00 बजे के आसपास डिनर किया था। लेकिन डिनर करने के आधे घंटे के बाद ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी पल्स एकदम धीमी पड़ गई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां 11:44 पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बप्पी के डॉक्टर्स ने बताया था कि उनको ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया की दिक्कत थी, इसी के चलते निधन हुआ। बताया जा रहा है की इस बीमारी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पिछले साल कोरोना भी हुआ था। गोबिंद बंसल ने बताया की दादा ने पूरे देश का मनोरंजन किया था और हर कोई उनसे प्यार करता था। मंगलवार रात क्या हुआ था इस पर उन्होंने बताया, बप्पी लहरी के बेटे बप्पा अपनी फैमिली के साथ यूएस में थे। अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार किया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद बप्पी लहरी को आखिरी विदाई दी गई। 

उधर बप्पी दा के निधन के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी सदमें में हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा है की बप्पी के निधन से सदमे में और हैरान हूं। असाधारण प्रतिभा के धनी म्यूजिक डायरेक्टर नहीं रहे। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दु:खद घटनाओं से सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके दिए गाने हमेशा याद किए जाएंगे। इन गानों को आज की जनरेशन भी मजे के साथ सुनती, गुनगुनाती औऱ गाती है।

Suggested News