बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार के ट्रांसफर के बाद चर्चा तेज,क्या दरबारी नहीं करना पड़ गया भारी?

स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार के ट्रांसफर के बाद चर्चा तेज,क्या दरबारी नहीं करना पड़ गया भारी?

PATNA: कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत को अब स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।अचानक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के स्थानांतरण के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।चर्चा तो कई हैं, अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य प्रधान सचिव के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं था।वहीं दूसरी चर्चा यह है कि दरबारी नहीं करना इनके लिए भारी पड़ गया.

मंत्री-प्रधान सचिव में दिखता था सामंजस्य का अभाव

4 दिन पहले दोनों के बीच सामंजस्य का अभाव उस समय सबके सामने आ गया जब, कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा मंगल पांडेय और संजय कुमार दोनों तरफ से जारी किया जाने लगा।लेकिन दोनों के आंकड़ों में समानता नहीं दिखी थी।अबतक स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार हीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक करते थे।लेकिन अचानक स्वास्थ्य मंगल पांडेय भी एक्टिव हो गए और ट्वीटर पर नए पॉजिटिव केस की जानकारी देने लगे।मंगल पांडेय के बाद स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार भी सूची जारी किए।लेकिन दोनों के आँकड़ों में अंतर था।भद्द पिटना के बाद मंगल पांडेय ने पॉजिटिव मरीजों की संख्या की जानकारी देना बंद कर दिया था।

सोशल मीडिया पर प्रधान सचिव और मंत्री के बीच जारी लुका-छिपी के खेल से उस दिन से हीं चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।इसके अलावे भी कई अन्य मुद्दे थे,जिससे दोनों में अनबन दिखी थी. आज अचानक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का स्थानंतरण कर दिया गया.इसके बाद लोग कहने लगे हैं कि यह तो होना हीं था।

क्या दरबारी नहीं करना पड़ गया भारी

जानकारों की मानें तो संजय कुमार साजिश के शिकार हो गए हैं।वे दरबारी करने की बजाए काम में विश्वास करते थे।यही वजह रही कि वे कुछ लोगों के लिए आंखों के कांटा बन गए थे।कोरोना संकट में कमी निकालकर ऊपर तक यह बताया जाने लगा कि स्वास्थ्य विभाग के स्तर से लापरवाही बरती जा रही है।

Suggested News