बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कम नहीं हो रही है नाराजगी : लोजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपति सहित पांच सांसदों का पुतला जलाया, कहा - जनता करेगी इनका फैसला

कम नहीं हो रही है नाराजगी : लोजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपति सहित पांच सांसदों का पुतला जलाया, कहा - जनता करेगी इनका फैसला

KAIMUR : स्व रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में टूट को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी कम होती नजर नहीं आ रही है।  लोजपा के जिला कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के समर्थन में पांचों सांसद जिन्होंने लोजपा को तोड़ने की घिनौना काम किया है। उनके तस्वीर लगाकर पुतला दहन कर लोजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया। जहां कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया है।

वही कैमूर लोजपा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भभुआ के रविदास आश्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के समर्थन में एवं वर्तमान परिस्थिति के ऊपर विचार-विमर्श हेतु एक बैठक आहूत की गयी। जहां बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में हम लोग जनशक्ति पार्टी का मतलब रामविलास पासवान और चिराग पासवान को ही मानते हैं। इस दौरान जो पांच सांसद पार्टी को तोड़ना चाहते हैं उनका विरोध करते हुए आज हम लोग उनका पुतला दहन किया गया।

जनता की अदालत में होगा फैसला

पार्टी से गद्दारी करने वाले सभी पांच सांसद जब भी जनता की अदालत में जाएंगे उनके द्वारा किए गए घिनौना कार्य के लिए जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी और पुनः उनके असली स्थान पर उनको पहुंचाएगी वर्तमान नीतीश कुमार सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कृत संकल्पित है।  जो नीतीश कुमार की सरकार हमेशा की तरह जैसे की जोड़-तोड़ में ही भरोसा करती है। इस बार भी इनसे नहीं रहा गया तो लोजपा को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई। इसकी भी लोजपा कैमूर घोर निंदा करती है  भविष्य में पार्टी नेतृत्व के तरफ से जो भी आदेश किया जाएगा उसके अनुसार कैमूर लोजपा आगे का कार्यक्रम निर्धारित करेगी।


Suggested News