बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार से नाराजगी: बिहार सचिवालय सेवा संघ के सदस्य गांधी जयंती के दिन एक दिन का करेंगे उपवास, देंगे धरना

नीतीश सरकार से नाराजगी: बिहार सचिवालय सेवा संघ के सदस्य गांधी जयंती के दिन एक दिन का करेंगे उपवास, देंगे धरना

पटना. बिहार सचिवालय सेवा संघ की मांग पर सरकार विचार नहीं कर रही।विवश होकर सचिवालय सेवा संघ ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। गांधी जयंती के दिन यानी कल 2 अक्टूबर को संघ के पदाधिकारी और मेंबर एक दिवसीय धरना देंगे।

पटना के गर्दनीबाग में धरना और 1 दिन का सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित की गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बिहार सचिवालय सेवा संघ द्वारा सचिवालय सेवा संवर्ग के मूल कोटि के पद सचिवालय सहायक का पदनाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं मूल कोटि के पद सचिवालय सहायक पद पर नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से कराए जाने की मांग कर रही है।इसके अलावे कई अन्य मांग सरकार से किया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार उनकी मांग पर अब तक कोई विचार नहीं किया है।

इसके पहले भी सचिवालय सेवा संघ कई बार संकेतिक आंदोलन कर चुका है ।मांग के समर्थन में संघ के पदाधिकारी सरकार में बैठे बड़े अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया है,वार्ता भी हुई है। लेकिन अब तक मांग पर कोई विचार नहीं किया गया। अब सचिवालय सेवा संघ के सदस्य सरकार की आंख खोलने के लिए एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल करने वाले हैं।

Suggested News