बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान सभा शताब्दी कार्यक्रम में विवाद, BJP का झंडा लगाने के बयान पर भड़के भाजपा विधायक

विधान सभा शताब्दी कार्यक्रम में विवाद, BJP का झंडा लगाने के बयान पर भड़के भाजपा विधायक

PATNA: बिहार विधानसभा का 7 फरवरी यानी आज सौ साल पूरे हो गए। सौ साल पूरे होने पर बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। समारोह में दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्री मौजूद हैं।  बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह पूरे साल चलेगा. अप्रैल, मई में इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे.कार्यक्रम में उस समय गर्माहट आ गई जब भाकपा माले विधायक के संबोधन के दौरान ही विरोध होने लगा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी माननीय को शांत कराया। 

भाकपा माले विधायक की बात पर विरोध

दरअसल,भाकपा माले के विधायक महबूब आलम के बयान पर विवाद बढ़ गया। अपने संबोधन में भाकपा माले विधायक ने कहा कि विधानसभा के बाहर शहीद स्मारक है। आज वहां पर तिरंगा झंडा लगना चाहिए था। लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि वहां तिरंगा की जगह भाजपा का झंडा लगा है। उनके इस बयान के बाद भाजपा के विधायक आक्रोशित हो गए और टोका टोकी शुरू कर दी। इसके बाद महबूब आलम के एक और बयान पर विवाद बढ़ गया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने माले विधायक की बात को अससंदीय करार देते हुए बोलने लगे। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत किया। 

अधिकारी अब कोई वैल्यू नहीं देते

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राजद के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने सीएम नीतीश से कहा कि आज विधायकों का सम्मान खत्म हो गया है। आज विधायक फिल्ड में जाते हैं तो अधिकारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते। अधिकारी अब विधायकों को कोई तवज्जो नहीं देते। आज मान-सम्मान में कमी हो गई है। अगर विधायक कहीं जाता है तो अधिकारी को खड़ा होकर रिसीव करना है,कोई काम कहता है तो अधिकारियों को तत्काल करना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नहीं है,इसलिए मुख्यमंत्री इस पर संज्ञान लें। 

बोलने में फिर फंस गई रेणु देवी

बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समारोह बिहार विधानसभा के सेंटल हाॅल में आयोजित थी। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं को संबोधन हो रहा था। बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर से फंस गई। संबोधन के शुरूआती दौर में ही डिप्टी सीएम फंस गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का नाम ही गलत बोल दिया है। फिर समझने पर सॉरी बोली...। 

विजय प्रसाद श्रीवास्तव कह दिया

दरअसल डिप्टी सीएम रेणु देवी कार्यक्रम के संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का नाम गलत बोल दिया। डिप्टी सीएम बोलने के दौरान फिर फंस गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विजय प्रसाद श्रीवास्तव कह दिया। इसके बाद आभास होने पर सॉरी कह कर सुधार किया। डिप्टी सीएम द्वारा अध्यक्ष को विजय प्रसाद श्रीवास्तव कहने पर मंच एवं सामने बैठे सभी माननीय चौंक गए। इसके बाद रेणु देवी संभलते हुए अपने में सुधार की और तुरंत सॉरी कहा।

Suggested News