बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव : मेयर को नसीहत देना पड़ा महंगा,नगर सरकार पर अफसरों का प्रभाव

पटना डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव : मेयर को नसीहत देना पड़ा महंगा,नगर सरकार पर अफसरों का प्रभाव

PATNA : पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जिसमें उऩकी कुर्सी जानी तय मानी जा रही है। दरअसल अविश्वास प्रस्ताव के पीछे निगम के अफसरों की बड़ी चाल है। वहीं मेयर को सलाह देना भी डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू को महंगा पड़ा है। 

आनन-फानन में क्यों लाया गया डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

दरअसल पटना नगर निगम में शह-मात का खेल चल रहा है। डिप्टी मेयर को पद से हटाने के लिए अफसरों-पार्षदों की जोड़ी ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। विरोधी गुट के ही एक होशियार पार्षद ने इसकी हर दिन की रिपोर्ट मेयर को सौंपी। जानकरी मिलते ही मेयर खेमे में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि 19 के रिपोर्ट कार्ड के अगले दिन मेयर के खिलाफ अविश्वास की तैयारी चल रही है। खबर मिलते हीं मेयर पुत्र ने मैदान संभाला...अपने दुत को साथ लिया और पार्षदों के घरों के चक्कर काटना शुरू कर दिया। फिर क्या था 15 जून से 18 जून के बीच ही 42 पार्षदों को डिप्टी मेयर के खिलाफ तैयार किया गया।

19 को रिपोर्ट कार्ड आया और डिप्टी मेयर का रिपोर्ट कार्ड भी तय कर लिया गया। अगले दिन ही मेयर के बदले डिप्टी मेयर विनय कुमार के खिलाफ अविश्वास जारी कर दिया गया। उल्टा डिप्टी मेयर के पाले में गेंद डाल दिया गया।

पहली बार अफसरों की मिली भगत

राजधानी की पहली महिला मेयर सीता साहू को बार-बार नियमों की जानकारी देना। कई मामलों में नसीहत देने को पार्षदों ने मुद्दा बनाया। निगम की योजनाओं और अफसरों की प्रतिनियुक्ति पर डिप्टी मेयर ने खुलकर विरोध जताया था। इसे निगम के बड़े अफसर काम के माहौल को खराब होना बताने लगे। इसी बीच मेयर को अफसरों ने निगम की योजनाओं के असफल होने की बात कही दी। इससे पार्षद डर गए हैं। 

निगम इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लभगत हर वार्ड में पांच करोड़ की विकास योजनाएं चल रही हैं। इसमें पार्षदों को अपनी हानि उचित नहीं लगा। अफसर पार्षदों को यह समझाने में सफल हो गए कि अगर डिप्टी मेयर की कुर्सी पर विनय कुमार पप्पू रहेंगे में समय-समय पर परेशानी खड़ा कर सकते हैं। लिहाजा पार्षद भी डिप्टी मेयर के खिलाफ लामबंद हो गए।

नतीजा यह हुआ कि डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पार्षद तैयार हो गए। बस क्या था उप मेयर विनय कुमार के खिलाफ कुर्सी के हटाने का प्रस्ताव पेश कर दिया गया। जिस पर आज वोटिंग होगी।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News