बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में गंभीर हादसे का इन्तजार कर रहा जिला प्रशासन, ग्रामीणों के गुहार के बाद भी नहीं बनी पुलिया की रेलिंग

गया में गंभीर हादसे का इन्तजार कर रहा जिला प्रशासन, ग्रामीणों के गुहार के बाद भी नहीं बनी पुलिया की रेलिंग

GAYA : जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ-भारोंधा मार्ग पर भुरहा नदी पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट चुकी है। जिससे पुलिया के पास दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बता दें की प्रखण्ड कार्यालय को जोडने वाले मार्ग पर वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

भारोंधा, नौड़िहा,नगमा महापुर सहित दर्जनों बाजार के आने जाने वाले लोग जिला व प्रखंड मुख्यालय आने के लिए इसी मार्ग से जाते हैं। बड़े अधिकारी भी अक्सर इसी मार्ग से जाते हैं। टूटी हुई पुलिया की रेलिंग को देखते हुए गुजरते है। लेकिन टूटी हुई रेलिंग को अनदेखा कर देते है। रेलिंग विहीन पुलिया पर से दिनभर में तमाम स्कूली वाहन भी गुजरते है। 

पुलिया के आसपास रहने वाले ग्रामीण मनोज पांडे, अर्जुन प्रशाद, अरविंद पाण्डेय  भूरहा महोत्सव अध्यक्ष रामलखन प्रशाद, छोटेलाल पाण्डेय ने बताया की पुलिया की रेलिंग कई वर्षो से टूटी पड़ी हुई है। हम लोगों ने जनप्रतिनिधियो से लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार पुलिया की टूटी रेलिंग बनाने के लिए पत्र दिया है। इसके बावजूद रेलिंग नहीं बन सकी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News