बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिले जिलाधिकारी, वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की दी जानकारी

यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिले जिलाधिकारी, वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की दी जानकारी

KATIHAR : रूस यूक्रेन के बीच पिछले छः दिनों से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आज भी हजारों की संख्या में वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र अलग अलग शहरों में फंसे हैं। हालाँकि केंद्र सरकार के प्रयास से अब तक कई छात्रों को वापस लाया जा चूका है। जबकि कई हजारों छात्र वहां संकट से जूझ रहे हैं। इन छात्रों में बिहार के छात्रों की संख्या भी अच्छी खासी मानी जा रही है। उनके परिजनों की हालत खराब हो रही है। 

इसी कड़ी में जिले में आज जिलाधिकारी खुद यूक्रेन में फंसे छात्रों  के परिजनों से मिलकर उन्हें सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास से जुड़ी पूरी जानकारी दिया। डीएम ने उनके बच्चों को सकुशल घर तक लाने की भरोसा भी दिया। 

बताते चले कटिहार के 19 छात्र-छात्रा जो मेडिकल के पढ़ाई के लिए यूक्रेन में है। उनके घर तक पहुंच कर जिला अधिकारी ने जल्द उन छात्रों  को सकुशल घर वापस लाने की भरोसा उनके परिजनों को दिया। वही जिला प्रशासन की इस पहल से यूक्रेन में फसे छात्रों के परिजन काफी संतुष्ट दिख रहे है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News