बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में आयोजित हुआ ‘जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी’, नागरिक समस्याओं का हुआ बड़े स्तर पर निष्पादन

शेखपुरा में आयोजित हुआ ‘जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी’, नागरिक समस्याओं का हुआ बड़े स्तर पर निष्पादन

शेखपुरा. ’’जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी’’ कार्यक्रम अंतर्गत समाहरणालय, शेखपुरा के मंथन सभागार में शुक्रवार को जिले की जनता की समस्याओं से जिला पदाधिकारी शेखपुरा को अवगत कराया गया। आज जनता के दरबार में कुल 131 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें अधिकांश आवेदनों का जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा आॅन स्पाॅट निष्पादन किया गया। 

जिला पदाधिकारी शेखपुरा के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना, इंद्रिरा आवास योजना, भूमि अतिक्रमण, दाखिल खारिज, बिजली बिल संबंधित मामले, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल संबंधित मामलें, पैसा लेन-देन का मामला, अपरहरण का मामला, दाखिल खारिज आवेदन को गलत तरीके से अंचलाधिकारी द्वारा अस्वीकृत करना, गलत तरीके से जमीन रजिस्ट्रीकरण का मामला, शिक्षक का एरियल नहीं देने का मामला, दहेज हत्या, मारपीट, जमीन को जबरदस्ती कब्जा करना, इत्यादि जैसी अनेकों समस्याएं परिवादियों द्वारा रखी गई। 

जिला पदाधिकारी शेखपुरा एक-एक शिकायत कर्ता के पास जाकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सुना गया। कुछ समस्याओं का जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं, संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनकर्ता के समस्याओं को समय पर जबावदेही के साथ सुनते हुये ससमय निष्पादित करें। 

जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (पी॰जी॰आर॰ओ॰) शेखपुरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहत्र्ता शेखपुरा, पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बरबीघा, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा, के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण रहे. 


Suggested News