बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवसर ट्रस्ट की छात्रा दिव्या ने जेईई एडवांस परीक्षा में मारी बाजी, पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने दी बधाई

अवसर ट्रस्ट की छात्रा दिव्या ने जेईई एडवांस परीक्षा में मारी बाजी, पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने दी बधाई

PATNA : बेटी दिव्या ने जेईई एडवांस में अपने कैटेगरी में 894 वीं रैंक लाकर यह साबित कर दिया की मेहनत और लगन से सफलता आसानी से पाया जा सकता है। दिव्या के पिता नरेश कुमार प्रचार बोर्ड लगाने में मजदुर का काम करते है। लेकिन अब उनकी बेटी दिव्या ने "अवसर ट्रस्ट" से पढकर जेईई ऐडवांस में सफलता हासिल किया है। इस तरह किराये के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले नरेश कुमार गौड़ की बेटी दिव्या के सपने को अवसर ट्रस्ट ने पंख लगा दिया। अपनी बेटी को सफल इंसान बनाने की लालसा रखने वाले एक पिता के सपनों को पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा की संस्था "अवसर ट्रस्ट"  ने साकार कर दिया है।

आपको बताते चले की “अवसर ट्रस्ट” के मेंटोर प्रसिद्ध शिक्षक आर के श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में कहा की मेरे प्रिय स्टूडेंट दिव्या की जीवनी प्रेरणादायक है। उसने अपने मेहनत और लगन के बल पर सफलता अर्जित किया है। आपको बताते चले की पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने दिव्या को नि:शुल्क शिक्षा के अलावा रहने खाने की सारी व्यवस्था मुहैया कराया था। आरके श्रीवास्तव ने बताया की जब मेरे प्रिय स्टूडेंट दिव्या का फ़ोन आया की सर मै जेईई ऐडवांस में सफल हो गई हूँ। यह सुनकर काफी खुशी हुआ मैने दिव्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया।  विजयादशमी के दिन आये जेईई ऐडवांस रिजल्ट ने दिखा दिया की मेहनत से कुछ भी संभव है।

अवसर ट्रस्ट बना गरीब स्टूडेंट्स के लिये मसीहा

पूर्व सांसद आरके सिन्हा की संस्था "अवसर ट्रस्ट" में पढ़ना हर स्टूडेंट्स का सपना होता है। वैसे ही इसमें पढाने वाले सभी शिक्षक अपने को गौरवान्वित महसूस करते है। आपको बताते चले कि गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व सांसद आरके सिन्हा शुरु से ही प्रतिभाओं की मदद करते आ रहे हैं। अवसर ट्रस्ट स्टूडेंट्स को नि:शुल्क शिक्षा देने के अलावा उनके इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद कॉलेज में पढाई का टोटल खर्च भी देता है। 

अवसर ट्रस्ट कोरोना काल में बना स्टूडेंट्स का मददगार

कोरोना के कारण सारे शैक्षणिक संस्थाएँ जब बंद थी तो पूर्व सांसद आरके सिन्हा की संस्था इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की मदद दिन रात ऑनलाइन पढ़ाकर करती रही। जिसका परिणाम स्वरुप कितने गरीब स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर अपने सपने को पंख लगा रहे है।

कैसे जुड़ सकते है गरीब स्टूडेंट्स अवसर ट्रस्ट से

अवसर ट्रस्ट के शिक्षक मैथेमैटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव ने बताया की स्टूडेंट्स अवसर ट्रस्ट की वेबसाइट  https://awasar.in/ पर जाकर जानकारी ले सकते है। अवसर ट्रस्ट स्टूडेंट्स को नि:शुल्क शिक्षा देकर गरीब स्टूडेंट्स के सपने को साकार करता है।

वहीँ आज भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने आज बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से बिहार के विकास के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। इसके पूर्व पटना आगमन पर एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद का कार्यकर्तायो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Suggested News