बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा मंडल कारा में डीएम और एसपी ने की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

छपरा मंडल कारा में डीएम और एसपी ने की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

CHAPRA : छपरा मंडल कारा में आज अपराहन में जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक सारण संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ छापेमारी की गई। बताया जा रहा है की जिले में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है जिस कारण जिले में अपराध का ग्राफ बाढ़ चुका। 


जिसको लेकर भी जेल में छापेमारी अहम हो गया है। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा  ने बताया की आज में छापेमारी की गई। जिसमें प्रत्येक वार्ड को गहनता से जांच किया गया। जिसमें मोबाइल और एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। 

बाकी जेल के विधि व्यवस्था को भी देखा गया है। उसको लेकर भी सभी अधिकारी से बैठक की गई है। जिससे विधि व्यवस्था बनी रहे। उधर अधिकारियो की संयुक्त छापेमारी से जेल में हड़कंप मच गया। 

छपरा से राकेश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News