बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंडल कारा आरा में डीएम और एसपी ने की छापेमारी, जेल प्रशासन और कैदियों में मचा हड़कंप

मंडल कारा आरा में डीएम और एसपी ने की छापेमारी, जेल प्रशासन और कैदियों में मचा हड़कंप

ARA : आज सुबह मंडल कारा आरा में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक भोजपुर एसपी और डीएम के साथ भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ कारा पहुंचे और छापेमारी की। इस दौरान जेल प्रशासन के साथ कैदियों में हड़कंप मच गया। 


छापेमारी की मुख्य वजह रविवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में नगर पंचायत अध्यक्षा की पति की दिनदहाड़े हत्या के बाद उसके तार जेल मे बंद अपराधियों से जुड़ी बताई जा रही है। इस सूचना के आधार पर जेल में भोजपुर पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी मे छः मोबाइल फोन और गांजा जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिस द्वारा की गई इस प्रकार की छापेमारी से कैदियों और जेल प्रशासन मे हड़कंप मच गया। 

हालाँकि इस मौके पर भोजपुर पुलिस अभी ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही है। छापेमारी दल मे भोजपुर डी एम, भोजपुर एस पी, ए एस पी हिमांशु कुमार, सदर एस डी ओ के साथ भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News